Home » Autrin Capsule Uses In Hindi | कार्य, लाभ और दुष्प्रभाव

Autrin Capsule Uses In Hindi | कार्य, लाभ और दुष्प्रभाव

Autrin Capsule Uses In Hindi | आजकल के इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने शरीर पे ध्यान नही दे पाते हैं जिसके वजह से लोगो में पोषक तत्वों की कमी आए दिन होती रहती है। शरीर में पोषकतत्व सही मात्रा में रहना बहुत ही जरूरी है इसकी कमी से हमें बहुत सी समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है। आयरन की कमी या एनीमिया जैसी बीमारी को ठीक करने के लिए मार्केट में बहुत सारी दवाएं उपलब्ध है लेकिन Autrin Capsule इस तरह की बीमारी के लिए ज्यादातर चिकित्सक द्वारा सलाह दिए जाते हैं। आज के यह लेख Autrin Capsule Uses In Hindi में हम यह दवाई के लाभ, दुष्प्रभाव, कार्य प्रक्रिया इत्यादि चीज़ो के बारे में जानेगे।

Autrin Capsule Uses In Hindi

Autrin Capsule

यह कैप्सूल एक एलोपैथी दवा है जिसका उपयोग मुख्य रूप से एनीमिया जैसी बीमारी को ठीक करने के लिए किया जाता है। Autrin Capsule और भी कई अन्य पोषकतत्व की कमी से जुडी समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है। यह फोलिक एसिड, विटामिन बी12 और फेरस फ्यूमेरेट से मिलकर बना है। इस दवाई का खुराक विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के लिए अलग अलग हो सकते हैं। यह मार्केट में आसानी से डॉक्टर के बिना पर्चे के भी मिल जाता है लेकिन इसका उपयोग कभी भी डॉक्टर के सलाह के बिना ना करें।

नीचे कुछ परेशानियां दी गई है वैसे मामले में डॉक्टर अपने मरीजों को Autrin Capsule उपयोग करने का सलाह देते है:-

  • आयरन की कमी
  • एनीमिया बीमारी को ठीक करने के लिए
  • शरीर में कमजोरी
  • हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए

Autrin Capsule – कार्य प्रक्रिया

यह दवाई आधुनिक तकनीक से बना है जिसमे बहुत से प्रकार के एक्टिव तत्व पाए जाते है। Autrin Capsule में फोलिक एसिड, फ़ेरस फ़्यूमरेट और साइनोकोबालामीन जैसे तत्व पाए जाते है। यह सभी तत्व हमारे शरीर में बहुत ही जरूरी है। इसके बारे में विस्तृत में चर्चा निचे की गई है।

तत्व का नामलाभ
फोलिक एसिडयह तत्व शरीर में जरूरी पोषकतत्व में से एक माना जाता है। शरीर में नया खून बनाने से लेके बॉडी की डेवलपमेंट तक के सभी जरूरी कार्य में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
फ़ेरस फ़्यूमरेटयह आयरन का एक सोर्स है जो शरीर के सही हिस्सों में ओक्सिजन ट्रांसफर करता है। इसके अलावा यह नए ब्लड सेल्स बनाने का कार्य भी करता है।
साइनोकोबालामीनयह तत्व कोशिकाओं के विकास और बॉडी के डेवलपमेंट के लिए बहुत ही जरूरी माना गया है।

Autrin Capsule का सेवन:-

Autrin Capsule का सेवन हमेशा डॉक्टर द्वारा बताए गए सलाह के अनुसार ही करना चाहिए। यह दवाई की मात्रा और इसको लेने की अवधी हर वयक्ति के शरीर की बीमारी देख के डॉक्टर द्वारा तय की जाती है। कुछ ऐसी कॉमन चीज़े जिनका यह दवाई के सेवन करते समय ध्यान रखना चाहिए इसकी सूचि निचे दी गई है।

  • इस दवाई को तोड़कर या चबाकर नही खाए इसे पूरा निगल लें।
  • यह दवाई का सेवन खाना खाने के बाद करे।
  • इसे हमेशा उचित मात्रा में सेवन करे।
  • दवाई का सेवन करते समय डॉक्टर द्वारा बताई गई सभी चीज़ो का पालन करे।

Autrin Capsule का लाभ:-

Autrin Capsule का उपयोग करने से बहुत सारे लाभ देखने को मिलता है। यह हमारे शरीर में आयरन और अन्य जरूरी पोषकतत्व की कमियों को पूरा करने का कार्य करता है। इसी के साथ यह हमारे शरीर में ऑक्सीजन की परिवहन को बढ़ाता है जिससे नए रेड ब्लड सेल्स और शरीर का डेवलपमेंट होता है। यह दवाई के और भी कई अन्य लाभ है जिसकी सूचि निचे दी गई हे’:-

  • एनीमिया जैसी बीमारी को ठीक करने में मदद करता है।
  • यह पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में सक्षम है।
  • हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने का कार्य करता है।
  • यह हमारे शरीर को ऊर्जावान बनाता है।
  • लाल रक्त के उत्पादन में मदद करता है।

Autrin Capsule का दुष्प्रभाव (Side Effects):-

यह दवाई का शुरुआती समय में सेवन करने से हो सकता है की आपके शरीर में कुछ दुष्प्रभाव देखने को मिले। यह दुष्प्रभाव बहुत ही साधारण होते है जो बिना कोई दवाई के अपने आप चले जाते है। अगर आप Autrin Capsule का उपयोग डॉक्टर की सलाह से कर रहे है तो बहुत ही कम संभावना है की आपको कोई दुष्प्रभाव हो। दवाई से होने वाले दुष्प्रभाव की सूचि निचे दी गई है।

  • कब्ज
  • ख़राब पेट
  • दस्त
  • उल्टी
  • मतली

ऊपर दिए गए सही दुष्प्रभाव साधारण रूप से होते है। अगर आपको अन्य कोई दुष्प्रभाव गंभीर रूप से देखने को मिले तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे।

Autrin Capsule को किस स्थिती में सेवन न करे

हर दवाई इसके कुछ फायदे और नुकसान के साथ आती है। कोई भी दवाई के नुक्सान बहुत कम हो जाते है जब हम इसका सेवन सही तरीके से और सही स्थिति में करे। और इसका बिलकुल विपरीत जब हम दवाई गलत तरीके से ले तो इसके नुकसान ज़्यादा और फायदे कम देखने को भी मिल सकते है। Autrin Capsule एक ऐसी दवाई है जो बहुत से प्रकार की बीमारिया ठीक करने के काम आ सकती है। लेकिन इसके गलत इस्तमाल से नुकसान भी हो सकते है। ऐसे में अगर आप यह दवाई का सेवन करते है तो निचे दी गई चीज़ो का ध्यान रखे।

  • अगर आपको दवाई के किसी भी घटक से एलर्जी है तब इस दवाई का सेवन ना करे।
  • गर्भवती महिला इस दवाई का उपयोग करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह लें ले।
  • अगर आप लीवर या किडनी की बीमारी से पीड़ित है तब इस दवाई का उपयोग करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह लें ले।
  • यह दवाई antibacterial, anticancer, antiparasitic और anticonvulsant दवाइयों के साथ रियेक्ट कर सकती है। ऐसे में आप यह दवाई लेते हो तो इसकी जानकारी डॉक्टर को दे।

महत्वपूर्ण सावधानियां:-

  • इस दवाई का सेवन करने के दौरान किसी भी तरह का नशा का सेवन ना करे।
  • इस दवाई को खरीदने से पहले एक बार एक्सपायरी डेट जरूर देख ले।
  • इसे बच्चो के पहुंच से दूर रखें।
  • इसे हमेशा सुखी और ठंडी जगह पर रखे।

Autrin Capsule से संबंधित लोगों द्वारा पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न:-

Autrin Capsule का उपयोग किसलिए किया जाता है?

यह दवाई का उपयोग मुख्य रूप से एनीमिया या आयरन की कमी को दूर करने के लिए किया जाता है।

क्या Autrin Capsule गर्भवती महिला के लिए सुरक्षित है?

गर्भवती महिला इस दवाई का उपयोग करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह लें ले।

क्या Autrin Capsule के सेवन से दुष्प्रभाव होते है?

यह दवाई के उपयोग करने से कुछ साधारण दुष्प्रभाव हो सकते है जिसमे कब्ज, ख़राब पेट, दस्त जैसी समस्या शामिल है।

क्या Autrin Capsule बच्चो के लिए सुरक्षित है?

अगर डॉक्टर द्वारा सलाह दी जाए तो ही यह दवाई बच्चो के लिए उपयोग करे। बिना डॉक्टर की सलाह यह दवाई बच्चो के लिए उपयोग ना करे।

नमस्कार दोस्तों। मेरा नाम सुशांत पटेल है। मैं B.Pharma का स्नातक छात्र हूं। मुझे दवाओं और अन्य चिकित्सा संबंधी चीज़ों के बारे में लिखना और सीखना पसंद है। यहां मैं दवाओं, बीमारियों, चिकित्सा परीक्षणों और स्वास्थ्य से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण चीजों के बारे में ज्ञान साझा करूंगा।

Leave a Comment