Femiplex Tablet Uses In Hindi | गुप्तांग से जुडी समस्याओ को लेकर लोग बहुत ही कम बात करते है। नतीजा यह होता है की जब भी किसी को इससे जुडी समस्या होती है तो वो ना डॉक्टर से बात करते है ना जानकारों से। ऐसे में सबसे जरूरी होता है की जल्दी से जल्दी वो समस्या का आप इलाज करवाए। Femiplex Tablet एक ऐसी दवाई है जिसका मुख्यतौर पे उपयोग योनि की सूजन को कम करने के लिए किया जाता है। यह समस्या महिलाओ में देखने मिलती है और इसकी वजह से बहुत से कार्यो में परेशानी का सामना करना पड़ता है। आज के यह लेख में हम Femiplex Tablet Uses In Hindi और इसे जुडी अन्य जानकारी आपको देंगे।
Femiplex Tablet Uses In Hindi

यह दवाई चरक फार्मा द्वारा बनाया जाता है। Femiplex Tablet का उपयोग गुप्तांग से जुड़े बहुत से प्रकार के रोग में किया जाता है। यह दवाई का उपयोग योनि की सूजन, Vaginal Discharge अधिक मात्रा में होना और गुप्तांग पे खुजली या जलन होना जैसी समस्याओ में किया जाता है। अगर आप इससे जुडी किसी भी समस्या का सामना कर रहे है तो आज ही अपने नज़दीकी डॉक्टर से संपर्क करे। ऐसे मामलो में जल्द से जल्द डॉक्टर की सलाह लेना जरुरी है ताकि सही समय पे इसका इलाज हो पाए।
नीचे कुछ परेशानियां दी गई है वैसे मामले में डॉक्टर अपने मरीजों को Femiplex Tablets उपयोग करने का सलाह देते है:-
- योनि में सूजन
- गुप्तांग पे जलन
- गुप्तांग से जुडी अन्य समस्याए
Femiplex Tablet – कार्य प्रक्रिया
यह दवाई में बहुत से प्रकार की आर्युवेदिक चीज़ो का मिश्रण है जो गुप्तांग से जुडी समस्या हल करने में काफी फायदेमंद माने जाते है। Femiplex Tablet में मुख्यतौर पे गोखरू, दारुहल्दी और लोध्र जैसी चीज़ो का उपयोग किया गया है। यह सभी तत्व गुप्तांग से जुडी समस्या शरीर को कोई नुकसान पहुचाये दूर करते है।
औषधी का नाम | कार्य प्रक्रिया |
गोखरू | पेशाब से जुडी समस्या हल करने में ये तत्व फायदेमंद है। इसी के साथ गोखरू बिना बेहोश किये दर्द को कम करने वाला तत्व भी माना जाता है। |
दारुहल्दी | सूजन को कम करके मरीज को राहत देता है। |
लोध्र | सूक्ष्म जीवो के विकास को रोकता है और इससे वाली समस्या दूर करता है। |
Femiplex Tablet का सेवन
यह दवाई का सेवन हमेशा डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करे। Femiplex Tablet लेने का समय और इसकी मात्रा हर वयक्ति के लिए अलग अलग होती है। दवाई का सेवन डॉक्टर के मार्गदर्शन में करने से आपके शरीर पे इसके बहुत अच्छे लाभ देखने को मिल सकते है। अगर आप यह दवाई का सेवन करते है तो निचे दी गई चीज़ो का ध्यान रखे।
- यह दवाई का सेवन खाना खाने के बाद करे।
- दवाई एक दिन में दो बार तक लेने को कहा जा सकता है।
- दवाई लेने की अवधि लम्बे समय तक हो सकती है।
- यह दवाई हमेशा गुनगुने पानी के साथ ले।
- दवाई का सेवन करते वक़्त डॉक्टर द्वारा बताई गई सभी चीज़ो का ध्यान रखे।
Femiplex Tablet के लाभ:-
गुप्तांग से जुड़े रोग पे हमेशा लोग ध्यान नहीं देते है। शरीर के दूसरे अंगो की तरह हमारे गुप्तांग का भी ध्यान रखना जरूरी है। Femiplex Tablet के सेवन से लाखो ऐसे लोग जो गुप्तांग की समस्या से परेशान थे इनके जीवन में सुधार आया है। दवाई के रेगुलर सेवन से आपको शरीर में काफी प्रकार के फायदे देखने को मिलेंगे। यह दवाई से होने वाले लाभ की सूचि निचे दी गई है।
- योनि में हुए सूजन दूर होती है।
- गुप्तांग में होने वाली जलन दूर होती है।
- दवाई के सेवन से आप फ्रेश रहते है।
- गुप्तांग से जुडी अन्य समस्या भी दूर होती है।
Femiplex Tablet का दुष्प्रभाव (Side Effects)
यह दवाई में मौजूद सभी तत्व प्राकृतिक है जिससे Femiplex Tablet के सेवन से कोई दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिलते है। अगर आप यह दवाई का सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार करते है तो बहुत ही कम संभावना है की यह दवाई से आपको कोई नुकसान हो। अगर दवाई से आपके शरीर में कोई दुष्प्रभाव दिखे तो इसकी जांच तुरंत डॉक्टर से करवाए। हालांकि मुख्यतौर पे आज आर्युवेदिक दवाई प्राकृतिक घटक से मिलके बनती है और केमिकल इसमें बिलकुल नहीं होता है जिससे वह दवाई शरीर को बिना नुकसान पहुचाये समस्या हल करने में समर्थ होती है।
Femiplex Tablet को किस स्थिती में सेवन न करे
अगर हम कोई भी दवाई का सेवन सही समय पे और सही तरीके से करते है तो इससे हमारे शरीर को ज़्यादा से ज़्यादा लाभ देखने को मिलते है। लेकिन अगर दवाई का सेवन गलत टाइम पे करते है तो हो सकता है दवाई का बहुत कम असर हमारे शरीर पे देखने को मिले। ऐसे में अगर आप कोई भी नई दवाई का सेवन करे तब इससे जुडी हर जानकारी पाना जरूरी है। अगर आप Femiplex Tablet का उपयोग करते है तो निचे दी गई चीज़ो का ध्यान रखे।
- दवाई में मौजूद किसी तत्व से आपको अलेर्जी है तो यह दवाई का सेवन ना करे।
- गर्भवती महिलाओ के शरीर पे यह दवाई का असर अभी तक जानने को नहीं मिला है। इसीलिए गर्भवती महिलाये यह दवाई डॉक्टर की सलाह के बाद ही ले।
- दवाई का सेवन शराब जैसी चीज़ो के साथ करने से नुकसान हो सकते है।
- दवाई का सेवन निर्धारित मात्रा से ज़्यदा ना करे इससे आपके शरीर में नुकसान हो सकते है।
महत्त्वपूर्ण सावधानियां
- दवाई लेने से पहले एक्सपायरी डेट जरूर चेक करे।
- दवाई को बच्चो की पहुंच से दूर रखे।
- दवाई के पैकेट को हमेशा ठंडी और ड्राई जगह स्टोर करे।
- दवाई के पैकेट के ऊपर सीधी सूर्य की रौशनी ना आने दे।
Femiplex Tablets को लेकर मरीजों द्वारा कुछ पूछे जाने वाला सवाल:-
यह दवाई का उपयोग गुप्तांग से जुडी समस्याओ को दूर करने के लिए किया जाता है।
नहीं, यह दवाई में मौजूद सभी चीज़े प्राकृतिक है इसीलिए अगर आप दवाई डॉक्टर की सलाह के अनुसार उपयोग करते है तो आपके शरीर में कोई दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा।
गर्भवती महिलाए डॉक्टर की सलाह के बाद यह दवाई का सेवन कर सकती है।