Home » Bresol Tablet Uses In Hindi | कार्य, लाभ और दुष्प्रभाव

Bresol Tablet Uses In Hindi | कार्य, लाभ और दुष्प्रभाव

Bresol Tablet Uses In Hindi | प्रदूषित वातावरण और बिगड़ती जीवनशैली अक्सर हमें ऐसी बीमारिया दे जाती है जिसको ठीक करने में हमें बहुत समय लग जाता है। अस्थमा और श्वसन से जुडी बीमारी अक्सर लोगो में देखने को मिलती है। यह बीमारी होने के बहुत से वजहें है जिमे शहर की दूषित हवा और बिगड़ती जीवनशैली मुख्य है। Bresol Tablet एक आर्युवेदिक दवाई है जो हिमालय की तरफ से आता है और यह दवाई अस्थमा और अन्य श्वसन से जुडी बीमारी को जड़ से खत्म करने में सक्षम माना जाता है। सबसे खास बात यह दवाई की यह है की इसका सेवन करने से आपके शरीर में किसी भी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं देखने को मिलता। आज के यह लेख Himalaya Bresol Tablet Uses In Hindi का कार्य प्रक्रिया, लाभ और दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानेंगे। 

Composition हल्दी + तुलसी + अडूसा
कंपनी Himalaya Wellness Company
दवा का प्रकारआर्युवेदिक
उपयोगअस्थमा और श्वसन से जुडी बीमारी ठीक करना
कीमत₹166
प्रिस्क्रिप्शन आवश्यक हैहाँ

Himalaya Bresol Tablet Uses In Hindi

Himalaya Bresol Tablet

यह एक आयुर्वेदिक दवा है जिसका उपयोग मुख्य रूप से अस्थमा, दमा और ब्रॉंकइटिस जैसी बिमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। Bresol Tablet की खास बात यह है की यह किसी भी तरह के केमिकल के मिलावट से नहीं बना है। यह पूर्ण रूप से प्राकृतिक घटको से मिलकर बना है। इसमें पाए जाने वाले मुख्य तत्त्व में तुलसी, हल्दी और अडूसा शामिल है। यह किसी भी तरह के श्वसन सम्बन्धी विकारो को ठीक करने में मदद करता है। यह दवाई का उपयोग करने से पहले किसी अनुभवी आयुर्वेदिक चिकित्सक से इस दवाई के बारे में जानकारी ले। सलाह लेते समय इनको अपने रोग की स्थिति के बारे में अच्छे से जानकारी दे। ऐसा करने से डॉक्टर आपको दवाई की सही खोराक निर्धारित कर पाएंगे जिससे आपके शरीर पे श्रेष्ठ लाभ होगा।

नीचे कुछ परेशानियां दी गई है वैसे मामले में डॉक्टर अपने मरीजों को Bresol Tablet उपयोग करने का सलाह देते है:-

  • अस्थमा 
  • दमा 
  • स्वशन सम्बन्धी विकार 
  • ब्रॉंकइटिस 
  • परागराज ज्वर

Bresol Tablet Uses In Hindi – कार्य प्रक्रिया

यह दवाई श्वसन सम्बन्धी विकारों को ठीक करने का कार्य करता है। Bresol Tablet बहुत सारे आर्युवेदिक औषधी से मिलकर बना है। इसमें पाए जाने वाले मुख्य घटक में तुलसी, हल्दी और अडूसा शामिल है। इसमें एंटीहिस्टामिनिक (अलेर्जी के लक्षण कम करना) गुण पाया जाता है जो श्वसन सम्बन्धी विकारों को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह अस्थमा जैसी समस्या को ठीक करने में मदद करता है। ना सिर्फ इतना ही पर यह ब्रॉंकइटिस जैसी बीमारी को भी जड़ से ख़त्म करने में सक्षम माना जाता है। यह श्वसन सम्बन्धी विकारों से जुडी लगभग हरेक समस्यायों को ठीक करने का कार्य करता है। 

अस्थमा की समस्या दूर करने के लिए अन्य दवाई: Oncet 3D Tablet Uses In Hindi

Himalaya Bresol Tablet  Dosage हिमालया ब्रेसोल टैबलेट का सेवन

अगर आप चाहते है की दवाई का असर आपके ऊपर सही तरीके से हो तब आपको दवाई के सेवन करने के तरीके पे ख़ास ध्यान देना चाहिए। किसी भी दवाई का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले ले क्यूंकि कई बार हम जाने अनजाने में दवाई का सेवन गलत तरीके से कर लेते है तब हमें उस दवाई का उचित लाभ नहीं मिलता है। Himalaya Bresol Tablet का अगर सही तरीके से सेवन किया जाए तो इसके बहुत ही अच्छे लाभ देखने को मिलेंगे। यह दवाई का सेवन करने से पहले निचे दी गई कुछ जरूरी बातो का ध्यान रखे।

  • यह दवाई का सेवन खाना खाने के बाद या पहले कभी भी कर सकते है। 
  • दवाई का सेवन हमेशा गुनगुने पानी के साथ करना चाहिए। 
  • यह दवाई को एक दिन में 2 बार सेवन करने को कहा जा सकता है।
  • इसे हमेशा उचित मात्रा में ही सेवन करे। 

Himalaya Bresol Tablet Benefits In Hindi – हिमालया ब्रेसोल टैबलेट के फायदे

जैसा की आप जानते है की आजकल हमारा वातावरण काफी प्रदूषित हो गया है जिसके वजह से लोगों को श्वसन सम्बन्धी बीमारियां काफी होने लगी है। अगर आप इस तरह की बीमारी से जुडी समस्या के लिए दवाई खोज रहे है तब Bresol Tablet आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। यह अस्थमा और दमा जैसी समस्या को जड़ से ख़त्म करने में सक्षम माना जाता है। यह ब्रॉंकइटिस जैसी समस्या को भी ठीक करने में सहायक आता है। इसके साथ ही यह परागराज ज्वर जैसी समस्या को भी ठीक करने में मदद करता है। यह दवाई के होने वाले लाभ की सूचि निचे दी गयी है। 

  • यह अस्थमा और दमा की बीमारी को जड़ से ख़त्म करने में सक्षम है। 
  • ब्रॉंकइटिस जैसी समस्या के इलाज में भी मदद करता है। 
  • यह परजराज ज्वर को ठीक करने का कार्य करता है। 
  • श्वसन से सम्बन्धी लगभग हरेक समस्या को जड़ से ख़त्म करने में सक्षम मानी जाती है। 

Side Effects Of Himalaya Bresol Tablet – हिमालया ब्रेसोल टैबलेट का दुष्प्रभाव

यह दवाई का इस्तेमाल करने पर किसी भी तरह के दुष्प्रभाव नहीं देखने को मिलते है क्यूंकि यह एक आयुर्वेदिक दवा है जो बहुत सारे प्राकृतिक जड़ी बूटियों से मिलकर बना है। हालाँकि यह दवाई का सेवन कभी भी अत्यधिक मात्रा में न करे क्यूंकि ऐसा करने पर आपको इसके कुछ मामूली दुष्प्रभाव देखने को मिल सकता है। Himalaya Bresol Tablet को हमेशा डॉक्टर द्वारा निर्धारीत  खुराक के अनुसार ही सेवन करे। इसे हमेशा नियमित रूप से सेवन करने की कोशिश करे जिससे आपको रोगो से जल्द राहत देखने को मिलेगा। अगर आपको यह दवाई के सेवन से किसी भी तरह के दुष्प्रभाव देखने को मिले तब तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर ले।

Himalaya Bresol Tablet Composition – हिमालया ब्रेसोल टैबलेट के घटक

  • हल्दी – यह श्वसन सम्बन्धी विकारों को ठीक करने में मदद करता है। इसमें एंटी इन्फ्लामेट्री गुण पाया जाता है जो की अस्थमा और शर्दी जुकाम जैसी समस्या को ठीक करने में मदद करता है। 
  • तुलसी – यह हमारे शरीर में नेचुरल इम्युनिटी बूस्टर के रूप में कार्य करता है जो की हमें अनेको रोगो से बचाने का कार्य करता है। इसमे एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल गुण भी पाया जाता है। यह शर्दी, जुकाम जैसी समस्या को ठीक करने मदद करता है। 
  • अडूसा – यह सिरदर्द और आँखों की बीमारी को ठीक करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह पाइल्स जैसी समस्या को भी ठीक करने में मदद करता है। यह यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्या को भी ठीक करने में सहायक होता है। 

Himalaya Bresol Tablet को किस स्थिती में सेवन न करे

दवाई का सेवन करने की जरुरत तो हरेक व्यक्ति को कभी न कभी पड़ ही जाती है क्यूंकि अब लोग पहले की तरह ज्यादा स्वस्थ नहीं रहते है उनके खाने पिने की शैली में भी काफी बदलाव आ चूका है। हम दवाई का सेवन तो करते है परन्तु उसके साथ कुछ ऐसी परिस्थियाँ होती है जिसमे हमें दवाई का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। हमलोग जब किसी नए दवाई का सेवन करते है तब हमें कभी कभी उसके लाभ प्राप्त नहीं होते है इसका मुख्य वजह होता है की हम दवाई का सेवन सही तरीके से नहीं कर रहे होते है। इसलिए जब भी हम किसी नयी दवाई का सेवन करे तब उसके बारे में डॉक्टर से अच्छी तरह से जानकारी ले ले। Himalaya Bresol Tablet का सेवन हमें किस स्थिति में नहीं करना चाहिए जिसके बारे में जानकारी निचे दी गयी है जिसे हमेशा ध्यान में रखे :-

  • यदि आपको यह दवाई के किसी भी तत्त्व से एलेर्जी है तब इसका सेवन न करे।
  • गर्भवती महिला यह दवाई का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह ले ले।
  • यदि आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है तब यह दवाई का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले ले।
  • दवाई के अलेर्जिक रिएक्शन से बचने से के लिए डॉक्टर को अपनी मेडिकल हिस्ट्री जरूर बताये।
  • यदि आप श्वसन सम्बन्धी विकारों को ठीक करने के लिए पहले से किसी अन्य दवाई एक सेवन कर रहे है तब यह दवाई का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले ले। 

महत्त्वपूर्ण सावधानियां:-

किसी भी दवाई का सेवन करने के दौरान बहुत सारी अनावश्यक चीजों से परहेज करना पड़ता है जिससे आप उसके प्रतिक्रया से बच सकते है। वैसे तो आर्युवेदिक दवाई का इस्तेमाल करने से किसी भी प्रकार की हानि नहीं होती है। परन्तु अगर आप इसका सेवन गलत तरीके से करते है तब आपको इसके कुछ दुष्प्रभाव भी हो सकते है। Himalaya Bresol Tablet का सेवन करने के दौरान निचे बातये गए महत्वपूर्ण सावधानियां को हमेशा ध्यान में रखे। 

  • दवाई का सेवन करने के दौरान किसी भी तरह का नशा या धूम्रपान का सेवन ना करे।
  • दवाई के पैकेट को खरीदने से पहले एक बार एक्सपायरी डेट जरूर देख ले।
  • दवाई को बच्चो की पहुंच से दूर रखे।
  • हमेशा दवाई को सुखी और ठंडी जगह रखे।
  • दवाई के पैकेट पर सूरज की सीधी रोशनी ना आने दे।

Himalaya Bresol Tablet Uses In Hindi Conclusion

श्वसन सम्बन्धी विकारों को ठीक करना बेहद आवश्यक है क्यूंकि यह आगे चलकर गंभीर बीमारी का रूप ले सकता है। Himalaya Bresol Tablet एक ऐसी आयुर्वेदिक दवाई है जिसका सेवन करने पर अस्थमा, दमा और कई अन्य स्वशन सम्बन्धी विकारों से निजात पाया जा सकता है। यह दवाई की खास बात यह है की यह किसी भी तरह की अनावश्यक केमिकल्स से मिलकर नहीं बना है यह पूर्ण रूप से प्राकृतिक जड़ी बुटियों के फार्मूलेशन के द्वारा तैयार किया गया है इसलिए इसका सेवन करने पर किसी भी तरह के दुष्प्रभाव भी नहीं होते है। यह दवाई का सेवन हमेशा डॉक्टर द्वारा निर्धारित सलाह के अनुसार ही करे जिससे आपको श्रेष्ठ लाभ देखने को मिलेंगे।

Himalaya Bresol Tablet को लेकर मरीजों द्वारा कुछ पूछे जाने वाला सवाल:-

क्या गर्भवति महिला Bresol Tablet का इस्तेमाल कर सकती है?

अभी तक के रिसर्च के अनुसार यह क्लियर नहीं है की गर्भवती महिला यह दवाई ले सकती है या नहीं।

क्या Himalaya Bresol Tablet का इस्तेमाल करने से इसका लत लग सकती है?

नहीं यह दवाई एक आर्युवेदिक दवाई है जिससे आपको किसी भी प्रकार की लत नहीं लगेगी।

क्या Bresol Tablet टैबलेट को बच्चे उपयोग कर सकते है ?

बच्चो के लिए यह दवाई उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

हिमालय ब्रेसोल टेबलेट्स का क्या उपयोग है?

यह दवाई का उपयोग अस्थमा और इससे जुडी अन्य समस्याओ को दूर करने के लिए किया जाता है।

Leave a Comment