Home » Neopeptine Syrup Uses In Hindi | कार्य, लाभ और दुष्प्रभाव

Neopeptine Syrup Uses In Hindi | कार्य, लाभ और दुष्प्रभाव

Neopeptine Syrup Uses In Hindi | बच्चो में पाचन तंत्र की समस्या जैसे पेट दर्द, पेट फूलना अपच इत्यादि होना आम बात है। यह ज्यादा चिंता का विषय तो नही होता परंतु अगर इसमें सुधार नही होता है तब इसके कारण बच्चो को ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ सकता हैं। मार्केट में इस तरह की समस्या को ठीक करने के लिए बहुत सारे दवाई उपलब्ध है लेकिन Neopeptine Syrup ज्यादातर चिकित्सक द्वारा सलाह दिए जाते हैं। यह दवाई की सबसे खास बात है की इसका सेवन करने से किसी भी तरह का दुष्प्रभाव नहीं होता हे। आज के यह लेख Neopeptine Syrup Uses In Hindi में हम यह दवाई के लाभ, दुष्प्रभाव और कार्य प्रक्रिया के बारे में जानेगे।

Neopeptine Syrup Uses In Hindi

Neopeptine Syrup Uses In Hindi

यह एक पाचन एंजाइम है जो मुख्य रूप से बच्चो के पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याए जैसे पेट फूलना, कब्ज, गैस पेट दर्द को ठीक करने में मदद करता है। Neopeptine Syrup और भी कई अन्य समस्यायों को ठीक करने में मदद करता है। यह बहुत से प्रकार के एंजाइमों का एक मिश्रण है जो पाचन से जुडी समस्याओ को जड़ से ख़तम करते है। यह दवाई मार्केट में डॉक्टर के पर्चे के द्वारा आसानी से मिल जाता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार इस दवाई के बारे में डॉक्टर से जानकारी ले ले। और रोग के स्थिति के बारे में डॉक्टर को जरूर बताए जिससे वह उचित खुराक निर्धारित कर सके।

नीचे कुछ परेशानिया दी गयी है वैसे मामले में डॉक्टर अपने मरीजों को Neopeptine Syrup का उपयोग करने का सलाह देते है :-

  • पेट फूलना
  • अपच
  • पेट दर्द
  • कब्ज
  • बच्चों में हुए पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या

Neopeptine Syrup – कार्य प्रक्रिया

यह पाचन तंत्र को दूर करने वाली एक दवा है जो बहुत सारे एंजाइमों से मिलकर बना है। Neopeptine Syrup मुख्य घटक के रूप में अल्फा एमाइलेज और पपैन आईपी पाया जाता है जो की अपने गुणों के द्वारा रोगों से राहत दिलाने में मदद करता है। यह तत्वों के बारे में निचे विस्तृर्त में चर्चा की गई है।

तत्व का नामलाभ
अल्फा एमाइलेजयह एक प्रकार का प्रोटीन है जो शरीर से कार्बोहाइड्रेट तोड़ने में उपयोगी होता है। यह पाचन से जुडी समस्याओ को जड़ से खत्म करता है और इसके साथ शरीर के खाने से शरीर में एनर्जी प्रदान करता है।
पपैन आईपीयह पपीते में पाए जाने वाला एंजाइम है। इसका मुख्य उपयोग पाचन क्रिया को सुधार करने के लिए किया जाता है। इसके साथ यह पेट में कीड़े, नाक बहना और अन्य साधारण बीमारियों को कम करने के लिए उपयोग किया जाता है।

Neopeptine Syrup का सेवन:-

यह दवाई का सेवन करने से पहले एक बार चिकित्सक का सलाह जरूर लें ले। Neopeptine Syrup का सेवन चिकित्सक द्वारा निर्धारित किए गए खुराक के अनुसार ही ले। इस दवाई का सेवन हमेशा उचित मात्रा में करे जिससे आपको श्रेष्ठ लाभ होगा। यह दवाई का सेवन करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातें को हमेशा ध्यान में रखे जिससे आपको उचित लाभ होगा।

  • इस दवाई का सेवन हमेशा खाना खाने के बाद करना चाहिए।
  • दवाई को दिन में अधिकतम दो बार सेवन कर सकते हैं। यह संख्या हर वयक्ति की बीमारी पे निर्भर करता है।
  • इसे उपयोग करने से पहले इसके बॉटल को अच्छी तरह से हिला ले।

Neopeptine Syrup का लाभ (Benefits):-

यह एक बच्चो को पाचन तंत्र से जुड़ी समस्यायों को ठीक करने वाली दवा है जो सिरप के रूप में उपलब्ध है Neopeptine Syrup पेट फूलने, पेट दर्द, कब्ज और अपच जैसी समस्यायों को ठीक करने में मदद करता है। यह भूख ना लगने की स्थिति को भी सुधार करता है। इसके साथ यह भोजन को तोड़कर पाचन में सुधार करता है। अगर आप पेट या इससे जुडी कोई भी समस्या से पीड़ित है तो यह दवाई आपके लिए लाभ दायक हो सकता है। इस दवाई के सेवन करने से कई अन्य लाभ भी होता है जिसके सूची नीचे दी गई है:-

  • यह बच्चो की पाचन तंत्र से जुड़ी समस्यायों को ठीक करता है।
  • पेट फूलने, पेट दर्द जैसी स्थिति को ठीक करने में मदद करता है।
  • कब्ज से भी राहत दिलाने का कार्य करता है।
  • भूख ना लगने की समस्या को ठीक करता है।
  • गैस की समस्या से भी राहत दिलाता है।

Neopeptine Syrup का दुष्प्रभाव (Side Effects):-

यह दवाई का सेवन करने से कुछ मामूली दुष्प्रभाव शुरुआती समय में हो सकते है। Neopeptine Syrup से होने वाले दुष्प्रभाव मुख्यरूप से बिना किसी डॉक्टर के मदद के हल हो जाते है। यह दवाई से होने वाले दुष्प्रभाव की सूचि निचे दी गई है।

  • गले में इन्फेक्शन।
  • पेट में इर्रिटेशन
  • इचिंग।
  • सूजन होना।

यह सभी समस्या साधारण रूप से देखने को मिलती है। अगर दवाई के सेवन बाद आपके शरीर में कोई गंभीर समस्या दिखे तो इसकी जांच डॉक्टर से जरूर करवाए।

Neopeptine Syrup का सेवन किस स्थिति में नहीं करना चाहिए।

जब भी हम किसी नई दवाई का सेवन करते हैं तब हमे उसके सेवन करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से जानकारी ले लेना चाहिए। क्योंकि कभी कभी जब हम जाने अनजाने में किसी भी दवाई का सेवन सही तरीके या उचित खुराक का सेवन नही तब हमे उसके गहरे दुष्प्रभाव का भी सामना करना पड़ सकता है। तो जब भी Neopeptine Syrup दवाई का सेवन हम करते हैं तब नीचे बताए गए बातों को हमेशा ध्यान में रखे:-

  • यदि आपको इस दवाई के किसी भी इंग्रेडिएंट्स से एलर्जी है तब इसका सेवन ना करे।
  • अगर आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं तब उसके बारे में डॉक्टर को जरूर बताए।
  • गर्भवती महिला और स्तनपात करने वाली महिला इस दवाई का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह लें ले।
  • अगर आप यह समस्या के लिए कोई अन्य दवाई का उपयोग करते है तो इसके बारे में डॉक्टर को जरूर जान करे।

महत्वपूर्ण सावधानियां:-

  • दवाई का सेवन करने के दौरान किसी भी तरह का नशा या धूम्रपान का सेवन ना करे।
  • दवाई को खरीदने से पहले एक बार एक्सपायरी डेट जरूर देख ले।
  • दवाई को बच्चो की पहुंच से दूर रखे।
  • इसे हमेशा सूखी और ठंडी जगह पर रखे ।
  • दवाई के बॉटल पर कभी भी सूरज की रोशनी ना आने दे।

Neopeptine Syrup से संबंधित लोगो द्वारा पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न:-

Neopeptine Syrup का उपयोग किसलिए किया जाता है?

इस दवाई का उपयोग मुख्य रूप से बच्चो में होने वाली पाचन तंत्र की समस्या जैसे पेट फूलना, अपच, पेट दर्द इत्यादि को ठीक करने के लिए किया जाता है।

Neopeptine Syrup का उपयोग दिन में कितनी बार करना चाहिए?

इस दवाई का उपयोग दिन में अधिकतम दो बार कर सकते हैं। दवाई की मात्रा मरीज की उम्र और बीमारी की गंभीरता पे निर्भर करती है।

क्या Neopeptine Syrup गर्भवती महिला के लिए सुरक्षित है?

गर्भवती महिला इस दवाई का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह लें ले।

नमस्कार दोस्तों। मेरा नाम सुशांत पटेल है। मैं B.Pharma का स्नातक छात्र हूं। मुझे दवाओं और अन्य चिकित्सा संबंधी चीज़ों के बारे में लिखना और सीखना पसंद है। यहां मैं दवाओं, बीमारियों, चिकित्सा परीक्षणों और स्वास्थ्य से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण चीजों के बारे में ज्ञान साझा करूंगा।

Leave a Comment