Home » Pan D Tablet Uses In Hindi | कार्य, लाभ और दुष्प्रभाव

Pan D Tablet Uses In Hindi | कार्य, लाभ और दुष्प्रभाव

Pan D Tablet Uses In Hindi | पेट से जुडी समस्या आपने कभी ना कभी तो देखी होगी और आप यह भी जानते होंगे की इसका समाधान जल्द से जल्द करना कितना जरूरी है। पेट से जुडी काफी गंभीर बीमारिया है जिसमे GERD करके एक बीमारी शामिल है। यह बीमारी से जलन होने की समस्या होती है जिससे मरीज बेचैन हो जाता है। Pan D Tablet इसे जुडी समस्याए हल करने में शरीर की मदद करता है। यह ना सिर्फ GERD बल्कि एसिडिटी और सीने में हो रहे जलन जैसी समस्याओ से भी राहत दिलाता है। आज के यह लेख में हम Pan D Tablet Uses In Hindi और इससे जुडी अन्य जानकारी आपको देंगे।

Pan D Tablet Uses In Hindi

Pan D Tablet

यह दवाई मुख्यतौर पे GERD यानी की गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रीफ्लक्स डिज़ीज़ के इलाज में काम आता है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमे पेट में रहा एसिड फ़ूड पाइप में चला जाता है। जिसकी वजह से हमें एसिडिटी, सीने में जलन जैसी समस्याओ का सामना करना पड़ता है। Pan D Tablet ऐसी स्थिति में बहुत ही फायदेमंद साबित हुआ है। यह दवाई आपको मार्किट में डॉक्टर के पर्चे के बाद ही मिलेगी और इसका सेवन भी आप हमेशा डॉक्टर के मार्गदर्शन में ही करे।

नीचे कुछ परेशानियां दी गई है वैसे मामले में डॉक्टर अपने मरीजों को Pan D Tablet उपयोग करने का सलाह देते है:-

  • गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रीफ्लक्स डिज़ीज़।
  • एसिडिटी।
  • हार्टबर्न।
  • अन्य पेट से जुडी समस्याए।

Pan D Tablet – कार्य प्रक्रिया

यह दवाई आधुनिक तकनीक का उपयोग करके बनाया गया है। Pan D Tablet में पैंटोप्राज़ोल और डोमपेरिडोन नामक दो एक्टिव तत्व डाले गए है। यह दोनों तत्व पेट एक साथ मिलके पेट से जुडी समस्याए हल करने में काफी कारगर है। इसके बारे में विस्तृत में चर्चा निचे की गई है।

तत्व का नामलाभ
पैंटोप्राज़ोल यह तत्व में पेट में मौजूद अधिक मात्रा के एसिड से होने वाली समस्याए दूर करता है। इसके साथ यह पेट में छाले पड़ना, भोजन की नाली में सूजन होना जैसी स्थिति में भी काफी उपयोगी माना जाता है।
डोमपेरिडोन पेट की समस्या से होने वाली वोमिट बंध करने का कार्य यह तत्व करता है। मुख्यतौर पे यह तत्व पेट की मूवमेंट बढ़ा देता है जिससे खाना वापिस पाइप में नहीं जाता है।

Pan D Tablet का सेवन:-

यह दवाई का सेवन हमेशा डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करे। Pan D Tablet की मात्रा और इसे लेने का समय हर वयक्ति के लिए अलग अलग हो सकता है जो शरीर के जांच के बाद डॉक्टर द्वारा तय किया जाता है। कुछ ऐसी कॉमन चीज़े जो आपको दवाई के सेवन के वक़्त ध्यान में रखनी चाहिए इसकी जानकरी निचे दी गई है।

  • दवाई को बिना तोड़े पूरा निगल ले।
  • मुख्यतौर पे दवाई को खाने से पहले लेने को कहा जाता है।
  • यह दवाई एक दिन में 1 बार या इसे अधिक मात्रा में लेने को कहा जाता है।
  • दवाई का सेवन हमेशा निर्धारित मात्रा में करे।

Pan D Tablet का लाभ:-

यह दवाई मुख्यतौर पे पेट से जुडी समस्याए दूर करती है। Pan D Tablet पेट में हुए छाले से लेके गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रीफ्लक्स डिज़ीज़ जैसी समस्याओ में काफी उपयोगी माना गया है। आप सब जानते है की जब कभी हमें पेट से जुडी समस्याए होती है तो पूरा दिनचर्या बिखर जाता है। क्या खाये और क्या ना खाये इसी में आधा दिन चला जाता है। ऐसे में यह दवाई सही और जल्दी पेट की समस्याओ का हल करता है। यह दवाई से होने वाले लाभ की सूचि निचे दी गई है।

  • पेट में हुए छालो को दूर करता है।
  • गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रीफ्लक्स डिज़ीज़ से जुडी समस्याओ में उपयोगी है।
  • सीने में जलन दूर करता है।
  • एसिडिटी की समस्या दूर करता है।
  • अन्य पेट से जुडी समस्याओ में उपयोगी है।

Pan D Tablet का दुष्प्रभाव (Side Effects) :-

यह दवाई के शुरुआती सेवन करने से हो सकता है की आपके शरीर में कुछ साधारण दुष्प्रभाव देखने को मिले। Pan D Tablet अगर आप डॉक्टर की सलाह के अनुसार सेवन करे तो बहुत ही काम संभावना है की आपको कोई दुष्प्रभाव हो। यह दवाई के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव निचे दिए गए है।

  • सिरदर्द।
  • दस्त।
  • वोमिट।
  • शरीर में दर्द।
  • जोड़ो का दर्द।

यह सभी समस्या साधारण रूप से और बहुत ही कम लोगो में देखने को मिलती है। अगर यह दवाई के सेवन से आपके शरीर में कोई गंभीर दुष्प्रभाव हो तो तुरंत डॉक्टर को संपर्क करे।

Pan D Tablet को किस स्थिती में सेवन न करे

अगर दवाई का सेवन हम सही तरीके से और सही स्थिति में करते है तो इसके श्रेष्ठ असर हमारे शरीर पे देखने को मिलते है। Pan D Tablet पेट से जुडी समस्याओ के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है। लेकिन अगर यह दवाई गलत तरीके से ली जाए तो हो सकता है इसका दुष्प्रभाव आपके शरीर के ऊपर देखने को मिले। ऐसे स्थिति में हमेशा जब कभी कोई नई दवाई का सेवन करे तो इससे जुडी हर जानकारी अपने पास रखे। अगर आप यह दवाई का सेवन करते है तो निचे दी गई चीज़ो का ध्यान रखे।

  • दवाई में मौजूद किसी भी तत्व से अलेर्जी हो तो यह दवाई का सेवन ना करे।
  • एंटी HIV दवाई का सेवन कर रहे तो यह दवाई का सेवन ना करे।
  • लिवर से जुडी समस्या अथवा अन्य गंभीर बीमारी के मरीज बिना डॉक्टर की सलाह यह दवाई ना ले।
  • गर्भवती महिलाए यह दवाई का सेवन बिना डॉक्टर से पूछे ना करे।
  • किडनी की बीमारी से जुड़े मरीज बिना डॉक्टर की सलाह के यह दवाई ना ले।

महत्वपूर्ण सावधानियां:-

  • यह दवाई के सेवन के बाद आपको नींद आ सकती है। इसीलिए ड्राइव अथवा हैवी मशीन का कार्य ना करे।
  • यह दवाई खरीदने से पहले इसकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक करे।
  • यह दवाई हमेशा ठंडी और ड्राई जगह पे स्टोर करे।
  • इसे बच्चो के पहुंच से दूर रखें।
  • दवाई के सेवन से पहले अपनी दवाई की पूरी हिस्ट्री डॉक्टर को जरूर बताये।

Pan D Tablet से संबंधित लोगों द्वारा पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न –

Pan D Tablet का उपयोग किसलिए किया जाता है?

यह दवाई का उपयोग पेट से जुडी समस्या ठीक करने के लिए किया जाता है जिसमे मुख्यतौर पे पेट में हुए छाले और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रीफ्लक्स डिज़ीज़ जैसी समस्याए शामिल है।

क्या Pan D Tablet के सेवन से कोई दुष्प्रभाव होते है?

यह दवाई के सेवन से कुछ साधारण दुष्प्रभाव देखने को मिलते है जिसमे वोमिट, जोड़ो का दर्द और अन्य समस्याए शामिल है।

क्या Pan D Tablet का सेवन गर्भवती महिलाओ को करना चाहिए?

गर्भवती महिलाए डॉक्टर की सलाह के बाद यह दवाई का सेवन कर सकते है।

क्या Pan D Tablet के सेवन के बाद गाडी चला सकते है?

यह दवाई के सेवन से के कुछ घंटो तक आपको नींद आ सकती है। इसीलिए दवाई के सेवन के बाद गाड़ी ना चलाये।

Leave a Comment