Polybion Sf Syrup Uses In Hindi | आज के समय में हर दूसरा वयक्ति कोई ना कोई पोषण से जुडी समस्याओ का शिकार है। इसका मुख्य वजह यह होता है कि लोग अपने खाने में पौष्टिक आहार नही लेते है, ज्यादातर लोग बाहर का खाना पसंद करते हैं। और हम सब जानते है बाहर का खान कितना हानिकारक होता है। Polybion Sf Syrup एक ऐसा मल्टीविटामिन सिरप है जो शरीर में काम्प्लेक्स विटामिन B की कमी पूरी करता है। यह दवाई के सेवन से कमजोरी और विटामिन्स की कमी दूर होती है। आज के यह लेख Polybion Sf Syrup Uses In Hindi में हम यह दवाई के लाभ, दुष्प्रभाव और कार्य प्रकिया के बारे में जानेगे।
Polybion Sf Syrup Uses In Hindi

यह एक विटामिन बी कॉम्पेक्स सिरप है जिसका उपयोग पोषक तत्वों की कमी और विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने के लिए किया जाता है। Polybion Sf Syrup और भी कई अन्य पोषक तत्व से जुडी समस्यायों को ठीक करने में मदद करता है। यह बहुत सारे आधुनिक तत्वों से मिलकर बना है जिसमे साइनोकोबालामिन, निकोटिनामाइड, पाइरीडॉक्सिन इत्यादि शामिल है। यह मार्केट में आसानी से डॉक्टर के बिना पर्चे के भी मिल जाता है लेकिन इसका उपयोग कभी भी डॉक्टर के सलाह के बिना ना करें। इस दवाई का खुराक विभिन्न आयु वर्ग के लोगो के लिए अलग अलग हो सकते हैं।
नीचे कुछ परेशानियां दी गई है वैसे मामले में डॉक्टर अपने मरीजों को Polybion Sf Syrup उपयोग करने का सलाह देते है:-
- पोषक तत्वों की कमी।
- विटामिन बी 12 की कमी।
- मुंह के छाले।
- एनीमिया।
- लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए।
Polybion Sf Syrup – कार्य प्रक्रिया
यह सिरप विटामिनो का एक संयोजक है जो विटामिन या पोषण की कमी जैसी समस्या को दूर करने में सहायक होता है। Polybion Sf Syrup में साइनोकोबालामिन, निकोटिनामाइड, पाइरीडॉक्सिन, थाइमिन इत्यादि जैसे आधुनिक तत्व पाए जाते है। यह सभी तत्व की विस्तृर्त में चर्चा निचे की गई है।
तत्व का नाम | लाभ |
साइनोकोबालामिन | यह विटामिन बी 12 का एक सिंथेटिक रूप होता है जो रक्त निर्माण और कोशिका के निर्माण और विकास में मदद करता है। इसके साथ यह एनीमिया और और विटामिन बी 12 की कमी को भी दूर करता है। |
निकोटिनामाइड | यह एक निकोटिक एसिड का एमाइड रूप है। यह कम घनत्व वाले लिपोप्रोटिन के संश्लेषण को रोककर रक्त में कोलेस्ट्रोल को कम करता है। |
पाइरीडॉक्सिन | यह विटामिन बी6 के नाम से भी जाना जाता है जो बॉडी को फिट और स्वस्थ बनाए रखने में बहुत ही लाभदायक होता है। |
थाइमिन | यह विटामिन बी1 के नाम से भी जाना जाता है। यह शरीर में मौजूदा कार्बोहाइड्रेट को ऊर्जा में बदलने का कार्य करता है। यह इम्यून सिस्टम बोन और हार्ट को बहुत फायदा पहुंचाता है। |
Polybion Sf Syrup का सेवन
यह दवाई का सेवन हमेशा डॉक्टर द्वारा बताए गए सलाह के अनुसार ही करना चाहिए। Polybion Sf Syrup हमेशा नियमित रूप से सेवन करे जिससे आपको ज्यादा लाभ होगा। इस दवाई का उपयोग करने से पहले बहुत सारी चीजों को ध्यान में रखना पड़ता है जिसके बारे में नीचे जानकारी दी गई है:-
- दवाई को खाना खाने के बाद सेवन करे।
- दवाई का सेवन करने से पहले बोतल को अच्छे से हिला ले।
- इसे दिन में 5ml 2 से 3 बार सेवन करना चाहिए। यह संख्या हर वयक्ति के लिए अलग अलग हो सकती है।
- इसे हमेशा निर्धारित मात्रा में ही सेवन करे।
Polybion Sf Syrup का लाभ (Benefits):-
यह दवाई का उपयोग करने से बहुत सारे लाभ होता है। Polybion Sf Syrup मुख्य रूप से हमारे शरीर में पोषण और विटामिन बी की कमी को पूरा करने का कार्य करता है। यह लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में भी सहायक होता है। दवाई और भी कई अन्य समस्यायों को ठीक में करता है जिसके बारे में नीचे विस्तार से जानकारी दी गई है:-
- हमारे शरीर में विटामिन बी की कमी को पूरा करता है।
- पोषक तत्वों को पूरा करने का कार्य करता है।
- यह एनीमिया जैसी समस्या को भी ठीक करने में मदद करता है।
- मुंह में हुए छाले को कम करता है।
- यह लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में भी सहायक होता है।
Polybion Sf Syrup का दुष्प्रभाव (Side Effects):-
यह दवाई का उपयोग करने से कुछ मामूली दुष्प्रभाव होता है जो कि कुछ दिनों के निरंतर सेवन के बाद स्वयं ही ठीक हो जाता है। इस दवाई से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी नीचे दी गई है:-
- सिर दर्द
- जी मचलना
- पेट खराब
- थकान
- दस्त
- थकान
ऊपर दिए गए दुष्प्रभाव बहुत ही कम लोगो में देखने को मिलते है। अगर आपको दवाई के सेवन से कुछ गंभीर दुष्प्रभाव हो तो तुरंत डॉक्टर को संपर्क करे।
Polybion Sf Syrup को किस स्थिती में सेवन न करे
कभी कभी हम दवाई का उपयोग करते है लेकिन उसका लाभ हमे नही होता है जिसका मुख्य वजह यह है कि हम उस दवाई का उपयोग सही तरीके से नही कर रहे होते हैं। ऐसे में यह बहुत जरूरी होता है कि जब भी हम किसी नई दवाई का सेवन करते है तब उसके बारे में अच्छी तरह से जानकारी ले ले। ऐसा करने पर आपको उस दवाई का उचित लाभ होगा और किसी भी तरह का दुष्प्रभाव भी नही होगा। Polybion Sf Syrup का सेवन करते समय नीचे दी गई चीजों को ध्यान में रखे।
- अगर आपको इस दवाई के किसी भी घटक से एलर्जी है तब इस दवाई का उपयोग ना करे।
- इस दवाई का उपयोग करने से पहले एक बार अपने स्वस्थ के बारे में डॉक्टर को सूचित जरूर करे।
- गर्भवती महिला इस दवाई का उपयोग करने से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें।
- अगर आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं तब इस दवाई का उपयोग करने से पहले एक बार डॉक्टर से संपर्क कर ले।
महत्वपूर्ण सावधानियां:-
- दवाई का सेवन करने के दौरान किसी भी तरह का नशा का सेवन ना करे।
- दवाई को खरीदने से पहले एक बार एक्सपायरी डेट जरूर देख ले।
- इसे बच्चो के पहुंच से दूर रखे।
- इसे हमेशा सुखी और ठंडी जगह पर रखे।
- इस दवाई के बॉटल पर सूरज कि सीधी रोशनी ना आने दे।
Polybion Sf Syrup से संबंधित लोगो द्वारा पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न:-
यह दवाई का उपयोग मुख्य रूप से विटामिन बी या पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए किया जाता है।
गर्भवती महिला इस दवाई का उपयोग करने से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें।
वैसे तो इस दवाई में शुगर नही होता है, लेकिन इसके बारे में नएक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें।