Sanjivani Vati Uses In Hindi | आज के समय में लोगो में बदहजमी और गैस की समस्या बहुत ही आम बनती जा रही है। ऐसे समस्याओ का मुख्य वजह ख़राब खान-पान की आदते है जो हमारे पेट को नुकसान पहुँचाती है। पेट से जुडी समस्याओ का जल्द से जल्द इलाज करना बहुत ही जरूरी है क्युकी समय के साथ इससे जुडी बीमारी और परेशानिया देती है। Sanjivani Vati एक ऐसा आर्युवेदिक मिश्रण है जो पेट से जुडी हर समस्याओ को जड़ से ख़तम करता है। यह दवाई के नियमित सेवन से आपके पेट की समस्या दूर हो सकती है। आज के यह लेख Sanjivani Vati Uses In Hindi में हम यह दवाई के लाभ, दुष्प्रभाव और कार्य प्रक्रिया के बारे में जानेगे।
Sanjivani Vati Uses In Hindi

यह एक आयुर्वेदिक दवा है जिसका उपयोग मुख्य रूप से बदहजमी के इलाज के लिए किया जाता है। Sanjivani Vati और भी कई अन्य पेट से जुडी समस्यायों को ठीक करने में मदद करता है। यह दवाई में बहुत सारे प्राकृतिक घटक से पाए जाते है जिसमे आंवला, गिलोय, विडंग इत्यादि शामिल है। यह मार्केट में आसानी से डॉक्टर के बिना पर्चे के भी मिल जाता है लेकिन इसका इस्तेमाल कभी भी डॉक्टर के सलाह के बिना ना करें। इस दवाई का खुराक विभिन्न आयु वर्ग के लोगो के लिए अलग अलग हो सकते हैं।
नीचे कुछ परेशानियां दी गई है वैसे मामले में डॉक्टर अपने मरीजों को Sanjivani Vati उपयोग करने का सलाह देते है:-
- पेट में गैस।
- बदहजमी।
- कब्ज।
- एसिडिटी।
- पाचन तंत्र को ठीक करने के लिए।
- बुखार।
Sanjivani Vati – कार्य प्रक्रिया
यह एक आयुर्वेदिक दवा है जो बहुत सारे प्राकृतिक घटकों से मिलकर बना है। Sanjivani Vati में गिलोय, आंवला, हरितकी, बहेड़ा, विडंग, इत्यादि जैसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते है। यह सभी तत्व अपने अपने गुणों के द्वारा बद्जमी और पेट में गैस जैसी समस्यायों को ठीक करने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले तत्वों के बारे में जानकारी नीचे दी गई है:-
तत्व का नाम | लाभ |
गिलोय | यह पेट और आंत के कार्य को आसान कर पाचन तंत्र को बेहतर करने का कार्य करता है। इसके साथ यह कब्ज, एसिडिटी , गैस और पेट फूलने की समस्या को जड़ से ख़तम करता है। अगर आप पेट की किसी भी समस्या से पीड़ित है तब यह तत्व आपके लिए लाभदायक हो सकता है। |
हरितकी | पेट में मौजूद अधिक गैस की समस्या में हरितकी बहुत ही उपयोगी है। यह पेट में रही अधिक गैस को बहार निकालता है और कब्ज जैसी समस्याओ को भी ठीक करता है। |
विडंग | अपच, पेट दर्द और पेट में हुए सूजन की समस्या में विडंग बहुत ही लाभदायक है। यह पेट के आंत में रहे कीड़ो को भी नष्ट करता है जिससे पाचनक्रिया मजबूत होती है। |
आंवला | यह तत्व में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुण पाया जाता है जो पेट दर्द जैसी समस्याओ को जड़ से ख़तम करने के लिए उपयोगी है। |
बहेड़ा | यह सुक्ष्म जीवों को नष्ट या उसके कार्य को रोककर माइक्रोबियल रेप्लिका और इसको बढ़ने से बचाते हैं। |
Sanjivani Vati का सेवन
यह दवाई का सेवन हमेशा डॉक्टर द्वारा बताए गए सलाह के अनुसार ही करना चाहिए। Sanjivani Vati का उपयोग हमेशा नियमित रूप से करे जिससे आपको ज्यादा लाभ होगा। कुछ ऐसी कॉमन चीज़े जो आपको दवाई का सेवन करते समय ध्यान में रखनी चाहिए इसकी सूचि निचे दी गई है।
- इस दवाई को हमेशा खाना खाने के बाद सेवन करना चाहिए।
- दवाई का उचित लाभ के लिए इसे अदरक के जूस के साथ सेवन करें।
- एक दिन में यह दवाई दो बार लेने को कहा जा सकता है।
- दवाई की मात्रा आपकी उम्र और बीमारी की गंभीरता पे निर्भर करती है।
Sanjivani Vati का लाभ (Benefits):-
यह दवाई का उपयोग करने से बहुत सारे लाभ होते है। Sanjivani Vati बदहजमी और पेट में गैस जैसी समस्यायों से राहत दिलाता है। इस दवाई में एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी पाया जाता है जो पेट दर्द और अन्य इससे जुडी समस्याओ को जड़ से ख़तम करने में उपयोगी है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत करने में सहायक होता है। इस दवाई के और भी कई अन्य लाभ होता है जिसके बारे में जानकारी नीचे दी गई है :-
- कब्ज जैसी समस्यायों को ठीक करता है।
- एंटी ऑक्सीडेंट के रूप में भी कार्य करता है।
- पाचन तंत्र को भी बेहतर करने में मदद करता है।
- बदहजमी जैसी समस्याएं को भी ठीक करता है।
- पेट में हुए गैस या एसिडिटी को भी ठीक करने का कार्य करता है।
- यह बुखार को भी ठीक करने में मदद करता है।
Sanjivani Vati का दुष्प्रभाव (Side Effects):-
यह दवाई का उपयोग करने से किसी भी तरह का दुष्प्रभाव नही होता है क्योंकि Sanjivani Vati एकआयुर्वेदिक दवा है जो पूर्ण रूप से प्राकृतिक घटकों से मिलकर बना है। हालाकि इसका इस्तेमाल कभी भी ओवरडोज ना करें क्योंकि ऐसा करने पर आपको इसके कुछ दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। अगर दवाई के सेवन से आपके शरीर में कोई गंभीर दुष्प्रभाव होते है तो दवाई का सेवन बंध करे और अपने नज़दीकी डॉक्टर से तुरंत संपर्क करे।
Sanjivani Vati को किस स्थिती में सेवन न करे
कभी कभी हम दवाई का उपयोग करते हैं लेकिन उसका लाभ हमे नही होता है जिसका मुख्य वजह यह है कि हम उस दवाई का सेवन सही तरीके से नही कर रहे होते हैं। ऐसे में कभी भी हम नई दवाई का सेवन करते हैं तब हमे उसके बारे में अच्छी तरह से जानकारी ले लेना चाहिए जिससे आप उसके होने वाले दुष्प्रभाव से भी बच सकते है और उचित लाभ होगा। Sanjivani Vati का उपयोग किस स्थिति में नहीं करना चाहिए उसके बारे में नीचे विस्तार से जानकारी दी गई है:-
- अगर आपको इस दवाई के किसी भी घटक से एलर्जी है तब इस दवाई का उपयोग ना करे।
- अगरआप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं तब उसके बारे में डॉक्टर को जरूर बताए।
- इस दवाई का सेवन करने के दौरान किसी भी तरह का नशा का सेवन ना करे।
- गर्भवती महिला इस दवाई का उपयोग करने से पहले एक बार चिकित्सक का सलाह अवस्य ले ले।
महत्वपूर्ण सावधानियां:-
- दवाई का उपयोग करने से पहले इसका लेवल को अच्छी तरह से जांच ले।
- दवाई को खरीदने से पहले एक बार एक्सपायरी डेट जरूर देख ले।
- दवाई के पैकेट को बच्चो की पहुंच से दूर रखे।
- इस दवाई को हमेशा सुखी और ठंडी जगह पर रखे।
- इस दवाई के पैकेट पर सूरज कि सीधी रोशनी ना आने दे।
Sanjivani Vati से संबंधित लोगो द्वारा पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न:-
यह दवाई का उपयोग मुख्य रूप से बदहजमी और गैस जैसी समस्यायों को ठीक करने के लिए किया जाता है।
इस दवाई का उपयोग दिन में दो बार खाना खाने के बाद सेवन करना चाहिए। दवाई की मात्रा मरीज की उम्र और बीमारी की गंभीरता पे निर्भर करती है।
गर्भवती महिला इस दवाई का उपयोग करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह ले ले।