Home » Septilin Tablet Uses In Hindi | कार्य, लाभ और दुष्प्रभाव

Septilin Tablet Uses In Hindi | कार्य, लाभ और दुष्प्रभाव

Septilin Tablet Uses In Hindi | आज के समय में ज्यादातर लोग किसी न किसी बीमारी का शिकार होते रहते हैं इसका मुख्य कारण होता है कमजोर इम्यूनिटी या शरीर का स्वस्थ ना होना। इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए मार्किट में बहुत से दवाई उपलब्ध है। लेकिन ज़्यादातर दवाई शरीर को नुक्सान पहुँचाती है। ऐसे में Septilin Tablet एक ऐसा आर्युवेदिक दवाई है जिसके सेवन से इम्युनिटी बूस्ट की जा सकती है। यह दवाई की सबसे खास बात है की इसका सेवन करने पर किसी भी तरह का दुष्प्रभाव भी नही होता है। आज के यह लेख Septilin Syrup Uses In Hindi में हम यह दवाई के लाभ, दुष्प्रभाव और कार्य प्रक्रिया के बारे में जानेगे।

Septilin Tablet Uses In Hindi

Septilin Tablet Uses In Hindi

यह एक आयुर्वेदिक दवा है जो मुख्य रूप से श्वसन तंत्र से संबंधीत बीमारियां और प्रतिरक्षा प्रणाली को ठीक करने में मदद करता है। इसके साथ यह कमजोर इम्युनिटी जैसी समस्या को भी दूर करता है। यह बहुत सारे प्राकृतिक घटकों से मिलकर बना है। जिसमे मुख्य घटक के रूप में गिलोय, आंवला, मुलेठी इत्यादि पाया जाता है। यह दवाई डॉक्टर के पर्चे के द्वारा आसानी से मार्केट में मिल जाता है। दवाई का सेवन भी हमेशा डॉक्टर की सलाह अनुसार करे। ऐसा करने से आपके शरीर में दवाई के श्रेष्ठ लाभ देखने को मिलेंगे।

नीचे कुछ परेशानिया दी गयी है वैसे मामले में डॉक्टर अपने मरीजों को Septilin Tablet का उपयोग करने का सलाह देते है :-

  • कमजोर इम्यूनिटी
  • स्वष्ण तंत्र से संबंधी बीमारियां
  • गले में सूजन
  • बुखार

Septilin Tablet कार्य प्रक्रिया

यह दवाई कमजोर इम्युनिटी वाले मरीजों के लिए बहुत ही उपयोगी है। इसके साथ Septilin Tablet श्वसन तंत्र से जुडी बीमारियों को भी ठीक करने में मदद करता है। यह दवाई में बहुत से प्रकार के प्राकृतिक तत्व पाए जाते है। जिसमे गिलोय, आंवला, मुलेठी जैसे आर्युवेदिक औषधी शामिल है। यह तत्व प्राकृतिक है जिससे हमारे शरीर को किसी भी तरह की हानि नहीं होती है। दवाई में पाने जाने वाले तत्वों के बारे में निचे विस्तार से जानकारी दी गई है।

तत्व का नामलाभ
गिलोययह हमारे शरीर में इम्यूनिटी की क्षमता को बढ़ाने का कार्य करता है। गिलोय मुख्य रूप से लीवर की बीमारियो वाले लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह मलेरिया, डेंगू और स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियों को ठीक करने का कार्य करता है।
आंवलाइसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेट्री गुण पाया जाता है जो खांसी, दमा जैसी बीमारियों से राहत दिलाने का कार्य करता है।
गुग्गुलयह अल्सर और घावों को ठीक करने में मदद करता है।
मुलेठीयह मुख्य रूप से गले में खराश, श्वसन तंत्र संबंधी बीमारियो को ठीक करने का कार्य करता है। यह जोड़ो के दर्द और मोटापा जैसी समस्यायों को भी दूर करता है।

Septilin Tablet का सेवन :-

हम कितनी भी दवाई ले पर अगर हम इसका सेवन ही गलत तरीके से करते है तो इसका लाभ हमें देखने को नहीं मिलेगा। ऐसे में जब कोई नई दवाई का सेवन करे तब इससे जुडी जरूरी बाते डॉक्टर से जाने। जैसे दवाई को कितने मात्रा में सेवन करना है। कोनसे समय पे सेवन करना है। यह सभी बातो का ध्यान रखने से दवाई का शरीर पे श्रेष्ठ लाभ देखने को मिलेगा। अगर आप Septilin Tablet का पहेली बार सेवन कर रहे है तो निचे दी गई चीज़ो का ध्यान रखे।

  • इस दवाई का सेवन हमेशा खाना खाने के बाद सेवन करें।
  • दवाई के श्रेष्ठ लाभ के लिए इसको गुनगुने पानी के साथ सेवन करे।
  • एक दिन में यह दवाई दो बार सेवन कर सकते है। दवाई की मात्रा वयक्ति की उम्र और बीमारी की गंभीरता पे निर्भर करती है।
  • दवाई को हमेशा उचित मात्रा में सेवन करे।

Septilin Tablet का लाभ (Benefits):-

यह एक आयुर्वेदिक दवाई है जो मुख्य रूप से श्वसन तंत्र से संबंधीत बीमारियों को ठीक करने का कार्य करता है। Septilin Tablet हमारे शरीर में कमजोर इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने का कार्य करता है। जिससे तरह तरह के रोगो से हमारा शरीर बच पाता है। यह गले में सूजन जैसी समस्यायों से राहत दिलाता है। अगर आप कमजोर इम्युनिटी या इससे जुडी किसी भी समस्या से परेशांन है तो यह दवाई आपके लिए लाभदायक हो सकता है। इस दवाई का सेवन करने से कई अन्य लाभ भी होता है जिसके बारे में नीचे सूची दी गई है:-

  • श्वसन तंत्र से संबंधीत बीमारियों को ठीक करता है।
  • हमारे शरीर के इम्यूनिटी को बढ़ाता है।
  • गले में हुए सूजन जैसी समस्यायों को भी ठीक करता है।
  • बुखार को भी ठीक करने में मदद करता है।

Septilin Tablet का दुष्प्रभाव (Side Effects):-

यह एक आयुर्वेदिक दवा है इसलिए इसका सेवन करने से किसी भी तरह का दुष्प्रभाव नही होता है। अन्य दवाई की तुलना में Septilin Tablet एक सुरक्षित दवाई माना जाता है। हालांकि इसका सेवन कभी भी अत्यधिक मात्रा में ना करें क्योंकि ऐसा करने पर आपको इसके गंभीर दुष्प्रभाव का भी सामना करना पड़ सकता है। अगर दवाई के सेवन बाद आपके शरीर में कोई गंभीर दुष्प्रभाव देखने को मिले तो तुरंत डॉक्टर को संपर्क करे।

Septilin Tablet का सेवन किस स्थिति में नहीं करना चाहिए।

जब भी हम किसी नई दवाई का सेवन करते हैं तब हमे उसके सेवन करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से जानकारी ले लेना चाहिए। क्योंकि कभी कभी जब हम जाने अनजाने में किसी भी दवाई का सेवन सही तरीके या उचित खुराक का सेवन नही तब हमे उसके गहरे दुष्प्रभाव का भी सामना करना पड़ सकता है। तो जब भी Septilin Tablet दवाई का सेवन हम करते हैं तब नीचे बताए गए बातों को हमेशा ध्यान में रखे:-

  • यदि आपको इसके किसी भी तत्व से एलर्जी है तब इसका सेवन ना करे।
  • यदि आप किसी गंभीर बीमारी लीवर, किडनी और हृदय जैसी समस्यायों से पीड़ित हैं तब उसके बारे में डॉक्टर को जरूर बताए।
  • अगर आप यह समस्या के लिए अन्य कोई दवाई का सेवन करते है तो इसके बारे में डॉक्टर को जरूर बताये।
  • अन्य दवाई और यह दवाई के सेवन समय में 15 से 30 मिनट तक का समय जरूर रखे।
  • गर्भवती महिला इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें ले।

महत्वपूर्ण सावधानियां:-

  • दवाई का सेवन करने के दौरान किसी भी तरह का नशा या धूम्रपान का सेवन ना करे।
  • दवाई को खरीदने के दौरान एक बार एक्सपायरी डेट जरूर देख ले।
  • दवाई के पैकेट को बच्चो की पहुंच से दूर रखे।
  • दवाई को हमेशा सुखी और ठंडी जगह पर रखे।
  • इस दवाई पर कभी भी सूरज की सीधी रोशनी ना आने दे।

Septilin Tablet से संबंधित लोगो द्वारा पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न:-

Septilin Tablet का उपयोग किसलिए किया जाता है?

यह दवाई का उपयोग मुख्य रूप से कमजोर इम्यूनिटी, और स्वस्न तंत्र से संबंधी बीमारियो को ठीक करने के लिए किया जाता है।

क्या Septilin Tablet गर्भवती महिला के लिए सुरक्षित है?

गर्भवती महिला इस दवाई का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह लें ले।

क्या Septilin Tablet का सेवन करने से कुछ दुष्प्रभाव भी होते हैं?

नही, इस दवाई का सेवन करने से किसी भी तरह का दुष्प्रभाव नही होता है यह बिलकुल ही सुरक्षित दवा है।

नमस्कार दोस्तों। मेरा नाम सुशांत पटेल है। मैं B.Pharma का स्नातक छात्र हूं। मुझे दवाओं और अन्य चिकित्सा संबंधी चीज़ों के बारे में लिखना और सीखना पसंद है। यहां मैं दवाओं, बीमारियों, चिकित्सा परीक्षणों और स्वास्थ्य से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण चीजों के बारे में ज्ञान साझा करूंगा।

Leave a Comment