Home » Soframycin Skin Cream Uses In Hindi | कार्य, लाभ और दुष्प्रभाव

Soframycin Skin Cream Uses In Hindi | कार्य, लाभ और दुष्प्रभाव

Soframycin Skin Cream Uses In Hindi | त्वचा पे हमें कोई ना कोई वजह से चोट लगती रहती है। कभी जलन या फिर कभी चोट हर समस्या में जल्द से जल्द अच्छा इलाज करना जरुरी है ताकि कोई बेक्टेरिया आपके शरीर में ना प्रवेश कर पाए। Framycetin की तरफ से आने वाला Soframycin Skin Cream त्वचा से जुडी समस्याओ को दूर करने के लिए बहुत ही उपयोगी माना गया है। यह हर प्रकार की चोट में आपको राहत देने में कारगर है। आज के यह लेख Framycetin Uses In Hindi में हम यह क्रीम के लाभ, दुष्प्रभाव और कार्य प्रक्रिया के बारे में जानेगे।

Soframycin Skin Cream Uses In Hindi

Soframycin Skin Cream

यह एक एंटी बायोटिक क्रीम है जो शरीर में नुकसान करने वाले बेक्टेरिया का नाश करता है। Soframycin Skin Cream जलन, कट, छाले इत्यादि से लगे हुए चोट को जड़ से ख़तम करने के लिए बहुत ही उपयोगी है। यह क्रीम आपको बिना डॉक्टर के पर्चे भी मार्किट से मिल सकता है। इसका उपयोग आप छोटे चोट में बिना डॉक्टर की सलाह कर सकते है लेकिन बड़ी चोट में हमेशा डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही क्रीम का उपयोग करे। यह क्रीम आँख, कान और अन्य अंग की त्वचा में भी इन्फेक्शन रोकने में मदद करता है।

नीचे कुछ परेशानियां दी गई है वैसे मामले में डॉक्टर अपने मरीजों को Soframycin Skin Cream उपयोग करने का सलाह देते है:-

  • आग से चोट लगना।
  • छाले हो जाना।
  • चाक़ू या अन्य शार्प चीज़ से चोट लगना।
  • त्वचा से जुड़े इन्फेक्शन।
  • बेक्टेरियल इन्फेक्शन।

Soframycin Skin Cream – कार्य प्रक्रिया

यह क्रीम में बहुत से प्रकार के आधुनिक तत्व का उपयोग किया गया है जो त्वचा पे लगी चोट को अलग अलग तरीके से ख़तम करते है। Soframycin Skin Cream में Framycetin Sulfate, Emollients, Humectants जैसी चीज़ो का उपयोग किया गया है। इनके बारे में विस्तृर्त में चर्चा निचे की गई है।

तत्व का नामलाभ
Framycetin Sulfateयह क्रीम में एक्टिव तत्व है जो इन्फेक्शन उत्पन करने वाले बेक्टेरिया को ख़त्म करने का कार्य करता है। इससे त्वचा में राहत मिलती है और इन्फेक्शन रुकता है।
Emollientsये एक प्रकार का तेल होता है जो हर प्रकार की क्रीम में उपयोग किया जाता है। इसके उपयोग करने से त्वचा सुखी नहीं रहती और क्रीम लगाने में भी आसानी होती है।
Humectantsयह तत्व त्वचा को सुखी होने से बचाते है और बाहरी भाग पे वातावरण से पानी लेके त्वचा पे रखते है।

Soframycin Skin Cream का सेवन:-

यह क्रीम का उपयोग हमेशा डॉक्टर की सलाह के अनुसार करना चाहिए। Soframycin Skin Cream एक बहुत ही उपयोगी क्रीम है जो बहुत से प्रकार की चोट में काम आती है। कुछ ऐसी कॉमन चीज़े जो यह क्रीम का उपयोग करते समय ध्यान में रखनी चाहिए इसकी सूचि निचे दी गई है।

  • क्रीम का उपयोग करने से पहले और बाद में अपने हाथ अच्छे से धो ले।
  • क्रीम को जरूरी मात्रा में अपने हाथ पे ले और संक्रमित जगह पे अच्छे से लगाए।
  • क्रीम का उपयोग अधिक मात्रा में ना करे इससे रोग जल्दी ठीक नहीं होगा।
  • जब क्रीम आपके हाथ में हो तब नाक और आंख के पास हाथ को ना ले जाए।
  • आँखों में यह क्रीम लगने से जलन हो सकता है।

Soframycin Skin Cream का लाभ:-

हम सब जानते है की त्वचा से जुडी समस्याए हमें कभी ना कभी होती रहती है। ऐसे में एक सही इलाज मिलना बहुत ही जरूरी है। Soframycin Skin Cream एक ऐसा क्रीम है जो चोट, छाले, बेक्टेरियल इन्फेक्शन और अन्य त्वचा से जुडी समस्या का एक रामबाण इलाज है। यह क्रीम से बहुत से प्रकार के लाभ होते है जिसकी सूचि निचे दी गई है।

  • बेक्टेरियल इन्फेक्शन दूर होता है।
  • चोट लगने की वजह से होने वाली समस्याए दूर होती है।
  • आग की वजह से हुए घाव दूर होते है।
  • कट्स अथवा अन्य वजह से लगी चोट में उपयोगी है।

Soframycin Skin Cream का दुष्प्रभाव (Side Effects):-

यह क्रीम के शुरुआती उपयोग से अथवा नई चोट पे उपयोग करते समय हो सकता है कुछ साधारण दुष्प्रभाव आपके शरीर में देखने को मिले। Soframycin Skin Cream से होने वाले दुष्प्रभाव से गभराये नहीं क्युकी यह साधारण होते है और समय के साथ अपने आप चले जाते है।

  • इचिंग।
  • जलन।
  • त्वचा लाल हो जाना।
  • त्वचा पे अलेर्जिक रिएक्शन होना।

यह सभी दुष्प्रभाव बहुत साधारण रूप से देखने को मिलते है। अगर आपको यह क्रीम से कोई दुष्प्रभाव गंभीर रूप से देखने को मिले तो तुरंत डॉक्टर को संपर्क करे।

Soframycin Skin Cream को किस स्थिती में सेवन न करे

जब भी हम कोई नई दवाई अथवा क्रीम का उपयोग करे तो इससे जुडी हर जानकारी अपने पास रखना जरूरी है। क्युकी अगर हम दवाई का गलत उपयोग करते है तो हो सकता है की इसका बिलकुल असर आपके शरीर पे देखने को ना मिले। Soframycin Skin Cream एक बहुत ही उपयोगी दवाई है जो हर छोटी से बड़ी त्वचा की समस्याए हल करने में उपयोगी है। अगर आप यह क्रीम का उपयोग करते है तो निचे दी गई चीज़ो का ध्यान रखे।

  • अगर दवाई में मौजूद किसी भी तत्व से आपको अलेर्जी है तो दवाई का उपयोग ना करे।
  • क्रीम का उपयोग करते समय यह ध्यान रखे की क्रीम गलती से भी आँख और नाक के अंदर ना लग जाए।
  • अन्य टोपिकल क्रीम का उपयोग यह क्रीम के साथ ना करे।
  • गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाए यह क्रीम बिना डॉक्टर की सलाह उपयोग ना करे।

महत्वपूर्ण सावधानियां:-

  • क्रीम का पैकेट लेने से पहले एक्सपायरी डेट जरूर चेक करे।
  • क्रीम को हमेशा सुखी और ठंडी जगह स्टोर करे।
  • क्रीम पे सीधी सूर्य की रौशनी ना आये ऐसी जगह रखे।
  • क्रीम को बच्चो की पहुंच से दूर रखे।

Soframycin Skin Cream से संबंधित लोगों द्वारा पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न –

Soframycin Skin Cream का उपयोग किसलिए किया जाता है?

यह क्रीम का उपयोग त्वचा के इन्फेक्शन और चोट को रोकने के लिए किया जाता है।

क्या Soframycin Skin Cream से कोई दुष्प्रभाव होते है?

यह क्रीम से इचिंग, जलन और त्वचा लाल होना ऐसी समस्याए हो सकती है।

क्या Soframycin Skin Cream का उपयोग गर्भवती महिलाए कर सकती है?

डॉक्टर की सलाह के बाद गर्भवती महिलाए यह क्रीम का उपयोग कर सकती है।

Leave a Comment